HTML tutorial
HTML tutorial

अल्मोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28 किलो गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

अल्मोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28 किलो गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
Spread the love

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अल्मोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना भतरौजखान पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 28 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार 6 जून 2026 को बाड़ीकोट तिराहे, भिकियासैंण क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में सवार चार लोगों के कब्जे से 28 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन को एनडीपीएस एक्ट के तहत सीज कर दिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पहाड़ी क्षेत्रों में घूमने की आड़ में गांजा तस्करी की गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने थाना भतरौजखान में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा मामले की आगे की जांच जारी है। साथ ही बरामद मादक पदार्थ के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक भी खंगाले जा रहे हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में गुरदयाल सिंह और हरदयाल सिंह निवासी काशीपुर, हरप्रीत सिंह निवासी रामपुर (उत्तर प्रदेश) तथा हरप्रीत सिंह निवासी काशीपुर शामिल हैं। इनमें से एक आरोपी हरप्रीत सिंह पुत्र जसवीर सिंह के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ड्रग्स फ्री देवभूमि के लक्ष्य को साकार करने के लिए कठोर कार्रवाई की जाएगी।

देवभूमि खबर

Related articles