ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, फॉर सेल इन हरियाणा ओनली लिखी 110 इंपोर्टेड शराब की बोतलें बरामद

ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, फॉर सेल इन हरियाणा ओनली लिखी 110 इंपोर्टेड शराब की बोतलें बरामद
Spread the love

देहरादून। 19 मई की देर रात आबकारी विभाग ऋषिकेश की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एम्स ऋषिकेश के समीप एक मकान पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान अभियुक्त अजय शर्मा के घर से 110 बोतल इंपोर्टेड शराब बरामद की गई, जिन पर फॉर सेल इन हरियाणा ओनली लिखा हुआ था। बरामद शराब में रेड लेबल, वेलेंटाइन, जैकब ग्रीक जैसे नामी ब्रांड शामिल हैं।

इस मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 63 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह हरियाणा से सस्ते दामों में शराब लाकर उत्तराखण्ड में महंगे दामों पर बेचता था।

इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में प्रधान आबकारी सिपाही अर्जुन सिंह, आशीष प्रकाश, अंकित कुमार और आशीष चौहान शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles