HTML tutorial
HTML tutorial

ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 पेटी अवैध शराब बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 पेटी अवैध शराब बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार
Spread the love

ऋषिकेश। आबकारी विभाग ऋषिकेश एवं जनपदीय प्रवर्तन टीम देहरादून ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में टिहरी बस अड्डा, चंद्रेश्वर नगर, शिवाजी नगर, जाटव बस्ती एवं अन्य क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध शराब तस्करी और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान गुमानीवाला क्षेत्र में अवैध शराब का परिवहन करते हुए एक दोपहिया वाहन (यूके-07 एचसी-4162) को जब्त किया गया। इसके बाद चंद्रेश्वर नगर, जाटव बस्ती तथा शाम के समय कैलाश गेट स्थित एक गैस दुकान पर छापेमारी की गई।

पूरी कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा एक वाहन को कब्जे में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से 158 पव्वे अंग्रेजी शराब, 270 पाउच माल्टा देशी शराब और 75 कैन बीयर बरामद की गई। कुल मिलाकर लगभग 12 पेटी अवैध शराब जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 एवं 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने कहा कि अवैध शराब की बिक्री, भंडारण और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल आबकारी विभाग को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहबाज पुत्र जामिल, निवासी सहारनपुर,राममिलन पुत्र पहलू प्रसाद
सनी पुत्र राजेश, निवासी जाटव बस्ती, ऋषिकेश
अंकित पुत्र नरेश, निवासी शीशमझाड़ी, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है।


कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में उप आबकारी निरीक्षक पान सिंह राणा, उमराव सिंह राठौड़, आशीष प्रकाश एवं अर्जुन सिंह ने अभियान का संचालन किया।

इसके अलावा प्रधान आबकारी सिपाही गोविंद सिंह और हेमंत सिंह सहित आबकारी सिपाही अंकित कुमार, आशीष चौहान, रेशमा एवं सोनम भी कार्रवाई में शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles