काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Spread the love

नैनीताल।नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में काठगोदाम पुलिस ने करीब 27 लाख रुपये कीमत की 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान वन विभाग के जू डम्पिंग जोन बागजाला के पास से दो संदिग्धों को पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान अभियुक्त आनन्द सिंह रावत के कब्जे से 68.35 ग्राम तथा रोहित थापा के पास से 22.75 ग्राम स्मैक बरामद की गई। कुल 91.10 ग्राम स्मैक की कीमत लगभग 27 लाख रुपये आंकी गई है।

इस संबंध में थाना काठगोदाम में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/21/29 के तहत एफआईआर संख्या 37/2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में अभियुक्तों ने खुलासा किया कि वे स्मैक को उधमसिंहनगर के शक्तिफार्म सितारगंज निवासी एक व्यक्ति से खरीदकर हल्द्वानी क्षेत्र में बेचते थे। पुलिस उक्त आरोपी की तलाश में जुट गई है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य अभियुक्त आनन्द सिंह रावत के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।

एसएसपी नैनीताल ने इस कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को 2,000 रुपये के पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

देवभूमि खबर

Related articles