उत्तराखण्ड एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही – 02 ऑटोमैटिक पिस्टल व 02 मैगजीन के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखण्ड एसटीएफ ने अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता अर्जित की है। एसटीएफ की कुमायूँ यूनिट ने थाना रुद्रपुर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर अन्तर्राज्यीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार तस्कर की पहचान बिशारत अली पुत्र अहमद अली निवासी ग्राम धनसारा, थाना बाजपुर, जिला ऊधमसिंह नगर (उम्र-30 वर्ष) के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 02 ऑटोमैटिक पिस्टल .32 बोर और 02 मैगजीन बरामद की गई हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ श्री नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर लंबे समय से यूपी से हथियारों की सप्लाई कर रहा था। वह अब तक कई बार अवैध हथियारों की डिलीवरी कर चुका है। वर्ष 2018 में भी थाना बाजपुर क्षेत्र में हथियार फैक्ट्री के साथ पकड़ा जा चुका है।
एसटीएफ की पूछताछ में यूपी कनेक्शन सामने आया है। इस नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है ताकि पूरे गिरोह को ध्वस्त किया जा सके। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना रुद्रपुर में आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल रविंद्र बिष्ट और कांस्टेबल गुरवंत सिंह की विशेष भूमिका रही।
इस संयुक्त ऑपरेशन में एसटीएफ टीम (निरीक्षक एम.पी. सिंह, उपनिरीक्षक के.जी. मठपाल, हे.का. जगपाल सिंह, हे.का. रविंद्र बिष्ट, का. गुरवंत सिंह, का. मोहित वर्मा) और थाना रुद्रपुर पुलिस टीम (प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, उ.नि. होशियार सिंह, एएसआई सन्तोष उप्रेती) शामिल रहे।
