देहरादून में आयोजित पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में नैनीताल पुलिस के जवानों ने जीता सिल्वर मेडल
नैनीताल।देहरादून में चल रही 24वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय / वाहिनी पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता 2025 में नैनीताल पुलिस के दो कर्मियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया।
प्रतियोगिता के प्रथम दिवस (दिनांक 02.09.2025) में हेड कांस्टेबल रवि राणा ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता, वहीं महिला फायरमैन अर्चना चौधरी ने भी 60 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल हासिल किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, श्री प्रहलाद नारायण मीणा ने दोनों पुलिस कर्मियों की इस उपलब्धि पर सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां पुलिस बल का मनोबल बढ़ाती हैं।
समस्त नैनीताल पुलिस परिवार की ओर से भी हेड कांस्टेबल रवि राणा एवं महिला फायरमैन अर्चना चौधरी को शुभकामनाएं दी गईं।

