उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रमोशन: 10 निरीक्षक बने उपाधीक्षक, कई अधिकारियों के तबादले
देहरादून। उत्तराखंड शासन के आदेश के तहत पुलिस मुख्यालय ने निरीक्षक (नागरिक पुलिस), अभिसूचना एवं सशस्त्र पुलिस के अधिकारियों को पदोन्नत करते हुए पुलिस उपाधीक्षक (कनिष्ठ वेतनमान) के पद पर नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार कुल 10 अधिकारियों को पदोन्नति देते हुए विभिन्न जनपदों एवं इकाइयों में तैनाती दी गई है। इनमें चन्द्र मोहन (टिहरी), भावना कैंथोला (अल्मोड़ा), होशियार सिंह (पीटीसी नरेंद्रनगर), देवेंद्र सिंह (चम्पावत), चंचल शर्मा (उत्तरकाशी), अंजना नेगी (नैनीताल), उमेश मलिक (पिथौरागढ़), संतोष कुमार बगड़वाल (अभिसूचना मुख्यालय), वेद प्रकाश (रुद्रप्रयाग) और संजय कुमार उप्रेती (एसडीआरएफ) शामिल हैं।
पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय ने जनहित एवं रिक्तियों के आधार पर कुछ पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले भी किए हैं।
अनुज को जीआरपी हरिद्वार, अनुज कुमार एवं नितिन लोहानी को देहरादून, रीना राठौर को आईआरबी-द्वितीय देहरादून तथा विमल प्रसाद को चम्पावत में तैनाती दी गई है।
पुलिस मुख्यालय के अनुसार यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

