हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता: अशोक चड्ढा हत्याकांड के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

Spread the love

हरिद्वार। शॉर्प नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। कनखल क्षेत्र में वर्ष 2023 के चर्चित अशोक चड्ढा हत्या कांड के फरार आरोपी दीपक उर्फ कोती को गिरफ्तार कर लिया गया है। दीपक पिछले एक वर्ष से फरार था और उस पर ₹5000 का इनाम घोषित था।

बीते वर्ष, कनखल के सेवाश्रम में लूट के मकसद से घुसे अभियुक्तों ने बुजुर्ग अशोक चड्ढा की बेरहमी से हत्या कर दी थी। सेवाश्रम से बाहर निकाले गए युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया था। इस मामले में पहले ही 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि दीपक लगातार फरार था।

11 सितंबर 2023 की देर शाम कनखल के बैरागी कैंप में रिटायर्ड सिंचाई कर्मचारी अशोक चड्ढा की गला रेतकर हत्या की खबर पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक ने बैरागी कैंप में सेवाश्रम बनाया था, जहां यात्रियों और कामगारों को किराये पर कमरे दिए जाते थे। मृतक की खून से सना हुआ शव बाथरूम में पाया गया। मृतक की पुत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया।

आई.पी.एस. प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने मात्र 4 दिनों के भीतर इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मृतक की चेकबुक, नगदी, पाठल, और खून से सने कपड़े भी बरामद किए थे। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेजा था।

दीपक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई प्रयास किए, लेकिन वह लगातार अलग-अलग जगहों पर किराए के मकान बदलकर फरार था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा दीपक पर ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था। आखिरकार, मुखबिर तंत्र की सक्रियता और लगातार किए जा रहे प्रयासों से 04 अक्टूबर 2024 को कनखल पुलिस ने दीपक को कृपाल नगर आश्रम के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से मृतक अशोक चड्ढा से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रूद्रप्रयाग जिले में चिकित्सा इकाईयों के विस्तार को सरकार की मंजूरी

Spread the love देहरादून।रूद्रप्रयाग जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को राज्य सरकार ने मंजूरी प्रदान की है। जिसके तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उखीमठ तथा चोपता को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उच्चीकृत किया गया है। इसके अलावा ग्राम पंचायत काण्डई बच्छणस्यूं में नये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की भी स्वीकृति […]

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279