बोर्ड सचिव ने देहरादून मूल्यांकन केंद्र का किया निरीक्षण, पारदर्शी मूल्यांकन के दिए निर्देश

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की अंक सुधार परीक्षा-2026 के मूल्यांकन कार्य को सुचारु एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को बोर्ड सचिव विनोद कुमार ढौंढियाल एवं संयुक्त सचिव सी.पी. रतूड़ी ने पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजपुर रोड, देहरादून स्थित मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान बोर्ड सचिव एवं संयुक्त सचिव ने परीक्षकों को मूल्यांकन प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराते हुए निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन परीक्षकों की इस मूल्यांकन कार्य में ड्यूटी लगाई गई है, वे निर्धारित समय पर मूल्यांकन केंद्र में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें, ताकि मूल्यांकन कार्य समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से पूरा किया जा सके।

इस अवसर पर केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्य श्रीमती प्रेमलता बौराई, प्रधानाचार्य श्री दिनेश डोबरियाल तथा बोर्ड कार्यालय के प्रबंध अनुभाग से श्री रमेश तिवारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मूल्यांकन कार्य में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

देवभूमि खबर

Related articles