सीए राजेश्वर पैन्यूली ने किया पंचायत चुनाव में बड़ी जीत का दावा, बोले – भाजपा रचेगी ऐतिहासिक विजय की पटकथा

सीए राजेश्वर पैन्यूली ने किया पंचायत चुनाव में बड़ी जीत का दावा, बोले – भाजपा रचेगी ऐतिहासिक विजय की पटकथा
Spread the love

नई टिहरी। भारतीय जनता पार्टी के आर्थिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक सीए राजेश्वर पैन्यूली ने दावा किया है कि आगामी पंचायत चुनावों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी भारी मतों से जीत हासिल करेंगे और प्रदेश में ऐतिहासिक जीत दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि ब्लॉक प्रमुखों से लेकर पौड़ी जिला पंचायत अध्यक्ष पद तक भाजपा अपना परचम लहराएगी।

प्रतापनगर क्षेत्र की जुवा पट्टी के डाबरी, सेल्यूर, कांडीखाल, इंडर आदि गांवों, औंण पट्टी के मिश्रवाण, कफलोग, भेलुंता, देवाल आदि क्षेत्रों एवं भदुरा पट्टी के नौघराल, सेमधार, बौंसाड़ी, लिखवार गांव में प्रचार अभियान चलाने के बाद पत्रकारों से बातचीत में पैन्यूली ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जोश और उत्साह से लबरेज हैं। गांव-गांव में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाया जा रहा है।

राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि प्रदेश सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है और भ्रष्टाचार के मामलों में आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो रही है। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन आदि का लाभ ग्रामीण जनता तक पहुंचा है, जिससे भाजपा प्रत्याशियों की स्थिति मजबूत हुई है।

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में जनता एक ईमानदार व भ्रष्टाचार मुक्त स्थानीय सरकार की ओर देख रही है और भाजपा समर्थित प्रत्याशी उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। पैन्यूली ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हैं और यह चुनाव भाजपा की ऐतिहासिक जीत के रूप में दर्ज होगा।

देवभूमि खबर

Related articles