सीए राजेश्वर पैन्यूली ने दी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को शुभकामनाएं, कहा – ऊर्जावान नेतृत्व से संगठन को मिलेगी नई गति

सीए राजेश्वर पैन्यूली ने दी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को शुभकामनाएं, कहा – ऊर्जावान नेतृत्व से संगठन को मिलेगी नई गति
Spread the love

देहरादून।भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष पद पर नामांकन के पश्चात आज राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को सीए राजेश्वर पैन्यूली ने शुभकामनाएं दीं।

भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक सीए राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि महेन्द्र भट्ट का संगठनात्मक अनुभव, जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ और कार्यकर्ताओं के साथ जीवंत संवाद पार्टी की शक्ति का आधार रहा है। उनके नेतृत्व में न केवल पार्टी संगठनात्मक रूप से सुदृढ़ हुई है, बल्कि विभिन्न मोर्चों पर पार्टी की सक्रियता और जनसंपर्क में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

उन्होंने भट्ट को ऊर्जावान, समर्पित और दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता” बताते हुए कहा कि उनका सहज स्वभाव और कार्यकर्ताओं से आत्मीय जुड़ाव उन्हें विशिष्ट बनाता है। पैन्यूली ने विश्वास जताया कि श्री भट्ट के नेतृत्व में भाजपा और अधिक सशक्त होगी और प्रदेश की राजनीति में पार्टी के विचार और कार्यशैली को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

सीए पैन्यूली ने महेन्द्र भट्ट के कार्यकाल की सफलता की कामना करते हुए कहा कि संगठन पर्व के अवसर पर उनका मार्गदर्शन प्रदेशभर में नव ऊर्जा का संचार करेगा और कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेगा।

देवभूमि खबर

Related articles