नर्सिंग एकता मंच के अभ्यर्थियों का कैंडल मार्च, स्वास्थ्य मंत्री आवास का घेराव

नर्सिंग एकता मंच के अभ्यर्थियों का कैंडल मार्च, स्वास्थ्य मंत्री आवास का घेराव
Spread the love

देहरादून। आज नर्सिंग एकता मंच से जुड़े तमाम अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर कैंडल मार्च निकाला और स्वास्थ्य मंत्री के सरकारी आवास, यमुना कॉलोनी का घेराव किया।

इस दौरान अभ्यर्थियों ने सरकार पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह पहले के अभ्यर्थियों को राहत दी गई, वैसी ही स्थिति आज उनकी भी है।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे अब उम्र के उस पड़ाव पर पहुंच चुके हैं, जहां दोबारा परीक्षा देना उनके लिए संभव नहीं रह गया है। अभ्यर्थियों ने सरकार से न्यायोचित समाधान निकालने और उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।

देवभूमि खबर

Related articles