भ्रष्टाचार के आरोपों में हरिद्वार के दो उपनिरीक्षकों पर मुकदमा दर्ज, विभागीय जांच में आरोपों की पुष्टि

हरिद्वार। भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत हरिद्वार पुलिस ने दो उपनिरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है। विभागीय जांच में भ्रष्टाचार के आरोपों की पुष्टि होने के बाद कोतवाली गंगनहर में दोनों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर मामले की जांच पुलिस अधीक्षक देहात के नेतृत्व में कराई गई थी। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और आरोपों की पुष्टि होने के बाद दोनों उपनिरीक्षकों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 421/2026 दर्ज किया गया।
हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस का कहना है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी कानून से ऊपर नहीं माना जाएगा।


