लूट के अंतरराज्यीय गिरोह के तीन अभियुक्त के विरुद्ध थाना श्यामपुर में गैंगस्टर एक्ट में किया मुकदमा दर्ज

Spread the love

प्रेस नोट संख्या -3411
मीडिया सेल हरिद्वार
दिनांक- 02.10.2023

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गैंग पर फिर चढ़ाई हरिद्वार पुलिस ने नकेल

लूट के अंतरराज्यीय गिरोह के तीन अभियुक्त के विरुद्ध थाना श्यामपुर में गैंगस्टर एक्ट में किया मुकदमा दर्ज

दिनांक 8/9/23 को चलती बोलेरो से छीनी थी बाइक सवार महिला की सोने की चेन

लुटेरों के खिलाफ यूपी और उत्तराखंड में लूट, गैंगस्टर सहित हैं कई मुकदमे दर्ज

नगर कोतवाली हरिद्वार से भी लूट और गैंगस्टर के मामले में जा अभियुक्त पूर्व में चुके हैं जेल

अवैध रूप से अपराध से कमाई चल और अचल संपत्ति को किया जाएगा सीज (एसएसपी हरिद्वार)

थाना श्यामपुर

एसएसपी हरिद्वार के आदेश के क्रम में अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है जिससे कि एक स्वच्छ समाज की स्थापना किस जा सके उसी क्रम में श्यामपुर पुलिस द्वारा तीन आदतन अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गयाl

दिनांक 08.09.2023 की शाम शास्त्री नगर ज्वालापुर निवासी श्रीमती इंदु देवी द्वारा थाना श्यामपुर पर तहरीर दी गई कि वह अपने भतीजे अमन के साथ मोटरसाइकिल से बैठकर हरिद्वार से बिजनौर जा रही थी तो चंडी देवी रोपवे से थोड़ा आगे पीछे से आ रही बोलेरो पिकअप गाड़ी ने बाइक से बिल्कुल सटाकर ओवरटेक किया। इस दौरान बोलोरो की आगे की सीट पर बैठे लड़के ने महिला की गले से सोने की चैन लूट ली और नजीबाबाद की ओर भाग गए।

शिकायत पर मुकदमा लिखते हुए बॉर्डर बैरियर बंद करते हुए पूरे जिले में उक्त संदिग्ध वाहन की तलाश शुरु की गई। लगातार भागने की कोशिश में जुटे अभियुक्तों को पुलिस टीम ने कनखल क्षेत्र से घटना में प्रयुक्त बोलोरो पिकअप और महिला से लूटी चेन सहित पकड़ने में सफलता हासिल की।

लुटेरे अभियुक्त सलमान ने वर्ष 2015 में अपने साथियों के साथ हरिद्वार कोतवाली टैक्सी स्टैंड से एक इंडिगो कार लक्ष्मण झूला के नाम से बुक की थी और पंतदीप पार्किंग में ड्राइवर को बंधक बनाकर मुजफ्फरनगर ले गए कार व सामान पर्स ,घड़ी आदि सब लूट लिए थे उस प्रकरण में भी अभियुक्त सलमान जेल गया और कोतवाली नगर हरिद्वार से वर्ष 2015 में इस पर गैंगस्टर का मुकदमा भी पंजीकृत है ।

अभियुक्त उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में लूट के कई मामलों में आरोपी हैं।

*अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-

1.सलमान उर्फ राजा पुत्र शरीफ निवासी ग्राम सरवत नई मंडी मुजफ्फरनगर उ0प्र0

●मु.अ.स.186/15 धारा 394/411/120बी आइपीसी कोतवाली नगर हरिद्वार
●मु.अ स. 432/15 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट कोतवाली नगर हरिद्वार
●मु0अ0सं0 05/21 धारा 18/22 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली नई मंडी मुजफ्फरनगर यूपी

  1. सावेज पुत्र शहजाद निवासी गागलहेड़ी सहारनपुर उ0प्र0

3.अजय पुत्र जगनमोहन निवासी कोटा, सहारनपुर उ0प्र0

●मु.अ.स. 12/22 धारा 379/411 आईपीसी थाना कीर्ति नगर टिहरी गढ़वाल

देवभूमि खबर

Related articles