सीएफओ संजीव कुमार ने फायर स्टेशन उत्तरकाशी का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, तैयारियों को लेकर दिए गए दिशा-निर्देश
उत्तरकाशी।मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार (उत्तरकाशी/टिहरी गढ़वाल) द्वारा फायर स्टेशन उत्तरकाशी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अग्निशमन वाहनों एवं आपदा उपकरणों की कार्यशीलता की जांच के साथ स्टेशन परिसर, वॉच रूम, कार्यालय, स्टोर, बैरक और अभिलेखों का भी परीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान फायर कर्मियों को निर्देश दिए गए कि वे फायर और रेस्क्यू उपकरणों का नियमित अभ्यास करते रहें तथा सभी संसाधनों को हमेशा तैयार अवस्था में रखें। साथ ही आपातकालीन घटनाओं के दौरान पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE) का अनिवार्य रूप से उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया।
आगामी फायर सीजन और चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
इस अवसर पर फायर कर्मियों का सम्मेलन भी आयोजित किया गया, जिसमें उनकी समस्याओं को सुनकर आवश्यक समाधान के लिए आश्वासन दिया गया।

