पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग श्री अमित सैनी के नैनीताल स्थानांतरण पर चमोली पुलिस परिवार ने आयोजित किया भावपूर्ण विदाई समारोह
चमोली। पुलिस लाइन गोपेश्वर में पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग श्री अमित सैनी के जनपद चमोली से जनपद नैनीताल स्थानांतरण पर भावनात्मक माहौल में विदाई समारोह आयोजित किया गया। चमोली में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कर्णप्रयाग एवं चमोली सर्किल प्रभारी के रूप में अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए धैर्य, समझदारी और कर्तव्यपरायणता का परिचय दिया। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने पुलिस बल का नेतृत्व करते हुए जनहित को सर्वोपरि रखा और कई महत्वपूर्ण कार्यवाहियाँ सफलतापूर्वक संपन्न की।
अपने भावुक संबोधन में श्री अमित सैनी ने कहा कि चमोली पुलिस परिवार से मिले स्नेह, सहयोग और विश्वास को वे जीवनभर याद रखेंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस जनपद में कार्य करने का अनुभव हमेशा विशेष रहेगा और नई जिम्मेदारी में भी वह वही समर्पण और ऊर्जा बनाए रखेंगे।
विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें मृदुभाषी, सहनशील, संवेदनशील और सहयोगी अधिकारी बताया। उन्होंने कहा कि श्री सैनी ने टीम भावना के साथ मार्गदर्शन दिया और अधीनस्थ कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। उनके व्यवहार, कार्यशैली और सरल व्यक्तित्व ने सभी के बीच उन्हें एक अलग पहचान दिलाई।
समारोह के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें नई तैनाती के लिए शुभकामनाएँ दीं और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ भावभीनी विदाई दी। चमोली पुलिस परिवार ने उन्हें नई भूमिका में सफलता, सम्मान और प्रगति की कामना करते हुए स्नेहपूर्वक विदा किया।
इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट, सीएफओ गिरीश बिष्ट, प्रतिसार निरीक्षक चमोली आनन्द सिंह रावत, निरीक्षक अभिसूचना ईकाई सचिन चौहान, निरीक्षक योगेश सक्सेना, यातायात उप निरीक्षक दिगम्बर सिंह उनियाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

