520 ग्राम चरस के साथ युवक दबोचा, चमोली पुलिस की सख़्त कार्रवाई

520 ग्राम चरस के साथ युवक दबोचा, चमोली पुलिस की सख़्त कार्रवाई
Spread the love

चमोली।  चमोली पुलिस की नशा तस्करों के विरुद्ध चल रही सख्त मुहिम लगातार रंग ला रही है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्णप्रयाग राकेश भट्ट के निर्देशन में चौकी प्रभारी लंगासू उ0नि0 मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ गौचर क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चैकिंग कर रहे थे, तभी UK-12C-7020 नंबर की KTM मोटरसाइकिल तेज रफ्तार में आती हुई दिखाई दी। पुलिस द्वारा रोकने का संकेत देने पर चालक ने वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

पूछताछ व तलाशी में अभियुक्त अजय सिंह बमोली पुत्र विरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम कूनी पार्था थाना थराली, उम्र लगभग 21 वर्ष, के बैग से एक सफेद पॉलीथिन बरामद हुई, जिसमें 520 ग्राम चरस (अनुमानित कीमत ₹1,00,000/-) छिपाई गई थी। मौके पर ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली कर्णप्रयाग में मु0अ0सं0 59/2025, धारा 8/20/60 NDPS एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर उक्त वाहन को सीज किया गया तथा आरोपी को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

चमोली पुलिस का कहना है कि नशे का धंधा करने वालों के लिए चमोली की धरती पर कोई जगह नहीं है और जो भी युवा पीढ़ी का भविष्य बिगाड़ने की कोशिश करेगा, वह सीधे जेल की सलाखों के पीछे पहुंचेगा।

इस कार्रवाई में पुलिस टीम में उ0नि0 मनोज कुमार चौकी प्रभारी लंगासू, उ0नि0 सतेन्द्र बुटोला चौकी प्रभारी देवाल, हे0का0 दीवान सिंह, का0 संतोष सिंह, का0 प्रफुल नौटियाल और का0 राजेन्द्र (सर्विलांस सैल) शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles