मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा ने किया फायर स्टेशन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा ने किया फायर स्टेशन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
Spread the love

अल्मोड़ा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा श्री नरेंद्र सिंह कुंवर ने आज फायर स्टेशन अल्मोड़ा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरे स्टेशन का भ्रमण किया, जहां सभी कर्मचारियों का टर्नआउट संतोषजनक पाया गया। वाचरूम की जांच में टेलीफोन, आरटी सेट एवं एमडीटी पूर्णतः कार्यशील मिले।

निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों से लैडर ड्रिल, बीए सेट और फोम टेंडर द्वारा फोम निर्माण कराया गया। बैरिक का लेआउट और सफाई उचित पाई गई। वाहनों की जांच में कुछ कमियां मिलीं, जिन्हें शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। स्टेशन रिज़र्व स्टोर और कार्यालय अभिलेखों की स्थिति सामान्य रही, जबकि एमटी से संबंधित अभिलेखों में मिली कमियों को तत्काल दूर करने के आदेश दिए गए। स्टेशन मैस का भी निरीक्षण किया गया, जहां सफाई संतोषजनक पाई गई। साथ ही मैस मैनेजर को पौष्टिक और बेहतर भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारियों को यह निर्देश दिए कि क्षेत्र में आगजनी या जीवन-रक्षा की घटनाओं की स्थिति में उच्च अधिकारियों को तत्काल अवगत कराते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने घटनास्थल पर कार्य करते समय स्वयं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE) का उपयोग अनिवार्य करने पर जोर दिया।

आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कहा कि फायर स्टेशन पर अधिकाधिक जनशक्ति उपलब्ध रखी जाए। साथ ही, कर्मचारियों को प्रतिदिन निर्धारित कार्यों के अनुसार टास्क दिए जाएं और नियमित रूप से पीटी व योगाभ्यास भी कराया जाए, ताकि वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें।

देवभूमि खबर

Related articles