HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति की प्रदान

Spread the love

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा चकराता विधानसभा के अंतर्गत किमूठाकनगुआ तक मोटर मार्ग निर्माण हेतु ₹35.96 लाख, रोहठा हटाल मोटर मार्ग से कावाखेडा, नौरा, उरटेडा मोटर मार्ग के नवनिर्माण हेतु ₹86.40 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।ग्रामसभा कूंडा के खेडाधामी में दारमीगाड उरटाड मोटर मार्ग के नवनिर्माण हेतु ₹27.84 लाख, छौटऊ सम्पर्क मार्ग के निर्माण हेतु ₹2 करोड़ 60 लाख एवं दौंघा सम्पर्क मार्ग हेतु ₹2 करोड़ 82 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।

देवभूमि खबर

Related articles