प्राइड मूवमेंट सम्मान समारोह” में मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी पुलिस के कार्मिकों को किया सम्मानित

प्राइड मूवमेंट सम्मान समारोह” में मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी पुलिस के कार्मिकों को किया सम्मानित
Spread the love

देहरादून । अर्पित फाउंडेशन द्वारा आयोजित “प्राइड मूवमेंट सम्मान समारोह” भव्य एवं गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उन पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जिन्होंने कांवड़ मेला यात्रा के दौरान जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान दिया तथा राज्य में आपदा की विकट परिस्थितियों में अदम्य साहस और कर्तव्यपरायणता के साथ राहत एवं बचाव कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

इस समारोह में जनपद पौड़ी के कुल 11 पुलिस कार्मिकों को उनके समर्पण, निष्ठा और सेवा भाव के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में उपनिरीक्षक संतोष पैंथवाल, महिला उपनिरीक्षक दीपिका बिष्ट, उपनिरीक्षक अमित भट्ट सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे, जिन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन साहस और प्रतिबद्धता के साथ किया और जनपद पौड़ी का गौरव और भी ऊँचा किया।

यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि का प्रतीक नहीं, बल्कि संपूर्ण पुलिस बल की समर्पण भावना, अनुशासन, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का गौरवपूर्ण परिचायक है। इस उपलब्धि ने न केवल पुलिस बल का मनोबल बढ़ाया है, बल्कि यह प्रेरणा भी दी है कि भविष्य में भी वे इसी निष्ठा और जोश के साथ जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर रहेंगे।

देवभूमि खबर

Related articles