मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरकाशी के 15 स्कूलों के लिए बस सेवा का किया फ्लैग ऑफ

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरकाशी के 15 स्कूलों के लिए बस सेवा का किया फ्लैग ऑफ
Spread the love

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से उत्तरकाशी जनपद के क्लस्टर विद्यालयों के लिए 15 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से स्कूली बच्चों के आवागमन में समय की बचत होगी और उनकी पढ़ाई में सहूलियत मिलेगी। उन्होंने इसे स्कूली बच्चों की सुविधा के लिए एक सराहनीय कदम बताया।

उत्तरकाशी के नगरीय क्षेत्र के 15 क्लस्टर विद्यालयों के छात्रों के लिए परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जिलाधिकारी उत्तरकाशी द्वारा जिला खनिज न्यास फाउंडेशन और अनटाइड फंड से 15 बसों की खरीद को स्वीकृति दी गई। प्रत्येक बस के लिए 20 लाख रुपये की दर से कुल 3 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई।

इन बसों का वितरण विभिन्न विकासखंडों के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में किया गया है – नौगांव को 5 बसें, भटवाड़ी और डुंडा को 3-3, पुरोला को 2, जबकि चिन्यालीसौड़ और मोरी को 1-1 बस दी गई है।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक भरत चौधरी, प्रमोद नैनवाल, सचिव शिक्षा रविनाथ रमन, जिलाधिकारी उत्तरकाशी डॉ. एम.एस. बिष्ट, महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल सती, बेसिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल और जिला शिक्षा अधिकारी उत्तरकाशी शैलेन्द्र अमोली उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles