गंगोलीहाट पुलिस की सराहनीय कार्रवाई – गुमशुदा मोबाइल बरामद कर सुरक्षित सुपुर्द
पिथौरागढ़। जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे गुमशुदा मोबाइल बरामदगी अभियान के अंतर्गत त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली गंगोलीहाट पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए गुमशुदा मोबाइल बरामद किया।
दिनांक 20 अप्रैल 2025 को कंचन पाठक निवासी पठ्क्यूड़ा द्वारा अपना मोबाइल फोन खोने संबंधी शिकायत कोतवाली गंगोलीहाट में दर्ज कराई गई थी। शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए मोबाइल की तलाश शुरू की।
आज दिनांक 11 नवम्बर 2025 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगोलीहाट श्री कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में कॉन्स्टेबल श्रवण कुमार द्वारा CEIR पोर्टल पर की गई तकनीकी कार्रवाई के माध्यम से मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामद मोबाइल को सुरक्षित रूप से शिकायतकर्ता के पिता को सुपुर्द किया गया।
जनपद पिथौरागढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुमशुदा होने की स्थिति में निकटतम थाने में तत्काल सूचना दें तथा मोबाइल की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि समय पर बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।
