भाकपा ने निकाला नोटबंदी को लेकर जुलूस

लालकुआं।देवभूमि खबर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माले कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक से लालकुआं नगर में निकाले गए नोटबंदी को लेकर जुलूस के दौरान केंद्र सरकार की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए नोटबंदी का एक साल जनता बेहाल पूंजीपति मालामाल का नारा दिया।
भाकपा माले द्वारा नोटबन्दी का एक साल जनता बेहाल, पूंजीपति मालामाल अभियान के तहत बुधवार को प्रातरू 11 बजे शहीद स्मारक से लालकुआं बाजार की ओर जुलूस निकाला। इस दौरान माले कार्यकर्ता केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर रहे थे। तथा क्षेत्र में पोस्टर बांटकर मोदी सरकार द्वारा की गई नोटबंदी पर जमकर कटाक्ष भी कर रहे थे।
इस दौरान वरिष्ठ माले नेता कॉमरेड बहादुर सिंह जंगी ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा जो नोटबंदी की गई उसे मात्र पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा है। जबकि गरीब तबके के लोगों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में उसकी नोट बंदी ही ले डूबेगी। इस दौरान उन्होंने स्टेशन चौराहे पर जनसभा की। जिसमें माले नेता कैलाश पांडे, बिशन दत्त जोशी, ललित मटियाली, विमला रोथाड़ सहित भारी संख्या में माले कार्यकर्ता शामिल थे।

