महानगर कांग्रेस ने जनता की समस्याओं को लेकर आयुक्त नगर परिषद को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

देहरादून।महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून के अध्यक्ष श्री लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधि मण्डल द्वारा स्थानीय जनता की समस्याओं को लेकर आयुक्त नगर परिषद को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से उन्होने कहा कि 2018 में भाजपा सरकार द्वारा नगर निगम देहरादून में 40 नये वार्डो को शामिल किया गया था जो कि पहले ग्रामसभायें थी तब ग्रामवासियों एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा ग्रामसभाओं को नगर निगम में शामिल करने का विरोध किया गया था। परन्तु उस समय भाजपा सरकार द्वारा जनता को यह आश्वासन दिया गया था कि 10 वर्षो तक नवगठित वार्डो से किसी भी प्रकार का कर नही लिया जायेगा।
श्री लालचन्द शर्मा ने कहा कि वर्ष 2004 से 2014 तक नये वार्डो से कर नही लिया गया है और भाजपा के नगर निगम चुनाव घोषणापत्र में भी 10 वर्ष तक कोई कर न लगाने की घोषणा की गई थी। परन्तु इस वर्ष 2021 में 40 बढे हुए वार्डो की जनता को नगर निगम द्वारा नोटिस दिये जा रहे हैं कि पिछले 2 वर्षो का कर शीघ्र जमा करा हें यदि कर जमा नही कराते है तो भाजपा सरकार द्वारा जबरन चार गुना कर लिया जायेगा।

श्रीलालचन्द शर्मा ने यह भी अवगत कराया कि ग्रामीण क्षेत्रों के नये वार्डो में सभी कर्मचारियों को बराबर कार्य आंवटित किया जाय। उन्होने कहा कि अगर नगर निगम द्वारा एक हफ्ते के भीतर कर वृद्धि में 10 वर्षो तक छूट नही दी जाती है तो कांग्रेस पार्टी इसके विरोध में आन्दोलन करेगी।

ज्ञापन देने में शामिल पूर्व विधायक, श्री राजकुमार, नीरज त्यागी महासचिव सेवादल, नीनू सहगल, रमेश कुमार मंगू, गौरव चैधरी, आशीष खत्री, डाॅ0 विजेन्द्र पाल, अर्जुन सोनकर, सागर बिष्ट, प्रवीन त्यागी, आशीष रतूडी, धीरेन्द्र सावन आदि शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles