शिवालिक कंपनी कर्मचारियों के धरने को कांग्रेस का समर्थन – स्थानीय युवाओं की उपेक्षा का आरोप

शिवालिक कंपनी कर्मचारियों के धरने को कांग्रेस का समर्थन – स्थानीय युवाओं की उपेक्षा का आरोप
Spread the love

टिहरी।शिवालिक कंपनी के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पिछले चार दिनों से धरने पर बैठे हैं। मंगलवार को शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पंवार ने धरनास्थल पर पहुंचकर श्रमिकों को समर्थन दिया।

कुलदीप सिंह पंवार ने बताया कि कंपनी में लगभग 600 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें मात्र 30% स्थानीय युवा हैं जबकि 70% बाहरी राज्यों से हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार स्थानीय युवाओं की उपेक्षा हुई है। अब कंपनी का कार्य पूर्ण होने की स्थिति में स्थानीय लोगों को रोजगार से बाहर किया जा रहा है और उनका हक नहीं मिल रहा है, जिसके विरोध में यह धरना चल रहा है।

यूनियन के अध्यक्ष मनोज पंवार ने कहा कि धरने का यह पांचवां दिन है लेकिन कंपनी प्रबंधन सुनने को तैयार नहीं है और पुलिस-प्रशासन द्वारा लगातार धरने पर बैठे श्रमिकों को डराया-धमकाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों को 40 दिन की ग्रेच्युटी, पीएफ, ईएसआई व अन्य लाभ नहीं दिए गए तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा तथा तालाबंदी की जाएगी।

धरना स्थल पर कांग्रेस के उपाध्यक्ष संतोष आर्या, महासचिव गब्बर सिंह रावत, सचिव वीरेंद्र दत्त, वीरेंद्र नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य राम गांव नरेंद्र रावत, दिनेश नेगी, सभासद प्रदीप स्नेही, जगदीप पंवार, सुरेंद्र, अमित राणा, मनोज रावत, अजय लाल, देवेंद्र चौहान, नवीन सिंह, प्रवीण, संदीप, यशपाल सिंह रावत, युद्धवीर सिंह, दुर्गेश प्रसाद, अंकित, अजय प्रकाश, सूरज सिंह, सुखदेव, संदीप बिष्ट, गोपाल सिंह, रवि सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles