देहरादून एलआईयू के निरीक्षक मनोज मनराल का हृदयाघात से निधन, पुलिस विभाग में शोक की लहर

देहरादून एलआईयू के निरीक्षक मनोज मनराल का हृदयाघात से निधन, पुलिस विभाग में शोक की लहर
Spread the love

देहरादून। जनपद देहरादून में एलआईयू (स्थानीय अभिसूचना इकाई) में तैनात निरीक्षक मनोज मनराल का बुधवार को हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून ने निरीक्षक मनोज मनराल के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

मूल रूप से अल्मोड़ा जनपद के निवासी मनोज मनराल अपने सौम्य एवं शालीन व्यवहार, कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशील कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। वर्ष 2002 में उन्होंने उपनिरीक्षक (एलआईयू) के पद पर पुलिस विभाग में सेवा शुरू की थी। इसके बाद अक्टूबर 2025 से वे देहरादून में निरीक्षक एलआईयू के पद पर कार्यरत थे।

उनके आकस्मिक निधन से पुलिस विभाग ने एक समर्पित, ईमानदार और कर्तव्यपरायण अधिकारी को खो दिया है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।

देवभूमि खबर

Related articles