रोडवेज बस अड्डे से 14 किलो गांजे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, मोबाइल और 5 हजार रुपये भी बरामद

रोडवेज बस अड्डे से 14 किलो गांजे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, मोबाइल और 5 हजार रुपये भी बरामद
Spread the love

रुद्रपुर। मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने रोडवेज बस अड्डे से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 14 किलोग्राम अवैध गांजा, एक मोबाइल फोन और 5 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग एवं निगरानी की जा रही थी।

पुलिस टीम ने रोडवेज बस अड्डा रुद्रपुर से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो बैग बरामद हुए। बैगों की तलाशी लेने पर उनमें रखे 14 बंडलों से करीब 14 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन और 5 हजार रुपये नगद भी बरामद किए।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जोगेन्द्र कुमार पुत्र रामसेवक यादव, निवासी जयपुर, थाना मेहंदिया, जिला अरवल, बिहार, उम्र करीब 62 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, चौकी प्रभारी बाजार, उप निरीक्षक दीपक बहुगुणा तथा कांस्टेबल प्रवीन रावत शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles