दुर्घटनाग्रस्त पीआरडी जवान के लिए आर्थिक सहायता की मांग, निदेशक प्रशांत आर्य ने दिया सहायता का आश्वासन
देहरादून। प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) संगठन के प्रदेश संयोजक प्रमोद मंन्द्रवाल, प्रदेश सलाहकार रामानंद भट्ट और देहरादून के जिला अध्यक्ष गंभीर सिंह रावत द्वारा पीआरडी जवान सुमित कुमार के लिए विभागीय स्तर पर आर्थिक सहायता की मांग की गई। जवान सुमित कुमार हाल ही में एक दुर्घटना में घायल हो गए थे, जिसमें उनके पैर में गंभीर चोट आई है।
संगठन के पदाधिकारियों ने सचिवालय में पीआरडी के निदेशक श्री प्रशांत आर्य से मुलाकात कर कल्याण कोष से आर्थिक मदद उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। निदेशक श्री आर्य ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और जवान के परिवार से औपचारिक आवेदन पत्र देने की सलाह दी, ताकि विभाग द्वारा जल्द से जल्द सहायता प्रदान की जा सके।
इस अवसर पर संगठन ने निदेशक श्री प्रशांत आर्य के सहयोगात्मक रवैये के लिए आभार प्रकट किया। साथ ही, सेवानिवृत्त पीआरडी कार्मिकों के लिए प्रस्तावित 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता योजना के शासनादेश को शीघ्र जारी करने का भी अनुरोध किया गया।

