पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, 7 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, 7 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
Spread the love

देहरादून। पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड ने मंगलवार को सात पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले आदेश जारी किए। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अधिकारियों को उनकी वर्तमान तैनाती से हटाकर नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया गया है।

तबादले सूची के अनुसार-

  1. अमित कुमार को जनपद चमोली से जनपद नैनीताल भेजा गया है।
  2. अंकुश मिश्रा, एसटीएफ देहरादून से अभिसूचना मुख्यालय, उत्तराखंड में तैनात किए गए हैं।
  3. आशीष भारद्वाज, पुलिस मुख्यालय से आईआरबी-द्वितीय, देहरादून स्थानांतरित किए गए।
  4. संदीप नेगी, जनपद देहरादून से पुलिस मुख्यालय भेजे गए।
  5. परवेज अली, आईआरबी-प्रथम, रामनगर नैनीताल से एसटीएफ (एएनटीएफ) देहरादून स्थानांतरित हुए।
  6. त्रिवेन्द्र सिंह राणा, जनपद पौड़ी गढ़वाल से जनपद चमोली भेजे गए।
  7. पूनिमा गर्ग, आईआरबी-द्वितीय देहरादून से जनपद देहरादून स्थानांतरित की गई हैं।

देवभूमि खबर

Related articles