गोल्डन कार्ड विसंगतियों को लेकर सेवानिवृत डिप्लोमा इंजीनियर्स फोरम में रोष, आंदोलन की चेतावनी

गोल्डन कार्ड विसंगतियों को लेकर सेवानिवृत डिप्लोमा इंजीनियर्स फोरम में रोष, आंदोलन की चेतावनी
Spread the love

देहरादून।सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स फोरम (उत्तराखण्ड) की एक महत्वपूर्ण बैठक आज  प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. पी.एस. रांगड़ की अध्यक्षता में देहरादून स्थित संकल्प भवन, यमुना कॉलोनी में सम्पन्न हुई। बैठक में गोल्डन कार्ड योजना की गंभीर विसंगतियों को लेकर गहरा रोष प्रकट किया गया।

सदस्यों ने कहा कि पेंशन से हर माह कटौती होने के बावजूद सेवानिवृत्त कार्मिकों को गोल्डन कार्ड का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है, जो कि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। फोरम ने एकमत से निर्णय लिया कि उत्तराखण्ड सरकार की इस उपेक्षात्मक नीति के विरुद्ध आंदोलन किया जाएगा।

फोरम ने आरोप लगाया कि सरकार सेवानिवृत्त कार्मिकों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है, जिससे वृद्ध हो चुके कार्मिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि अन्य राज्यों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है, उत्तराखण्ड में सुविधाओं के अभाव में गोल्डन कार्ड का उद्देश्य ही विफल हो रहा है।

बैठक में ई. पी.सी. लोशाली, इं. हरीश चन्द्र नौटियाल, डॉ. बी.डी. जोशी, इं. आर.पी. काला, इं. ए.पी. शर्मा, ई. एन.एस. रावत, इं. कैलाश उनियाल, ई. वी.के. डंगवाल, ई. पी.एस. भण्डारी सहित अनेक सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जनपद शाखा देहरादून के लिए इं. वी.डी. बेजवाल को जनपद अध्यक्ष तथा इं. एस.एस. चौहान को जनपद सचिव निर्वाचित किया गया।

देवभूमि खबर

Related articles