उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद की जिला कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, शिक्षण कार्य प्रभावित होने पर जताई चिंता
देहरादून।उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद की जिला कार्यकारिणी की बैठक आज महादेवी कन्या इंटर कॉलेज, देहमें आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री दिनेश चंद्र भट्ट ने की। बैठक में अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की बी.एल.ओ. में तैनाती के कारण शिक्षण कार्य प्रभावित होने पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।
इस अवसर पर प्रान्तीय कार्यकारिणी के महामंत्री श्री अवधेश कुमार कौशिक ने नई कार्यकारिणी गठन का विचार रखा और कहा कि आगामी प्रान्तीय कार्यकारिणी गठन के लिए एक रूपरेखा तैयार की जाएगी।
बैठक में प्रान्त के विभिन्न जिलों से जुड़े प्रधानाचार्यों और सदस्यों ने अपने विचार व सहमति व्यक्त की। बैठक का संचालन **जिला मंत्री श्री अवतार सिंह चावला ने किया।
इस दौरान अंकित डोबरियाल, श्रवण कुमार शर्मा, दीपाली जुगरान, डॉ. सीमा रस्तोगी, डॉ, गुरप्रीत , जिला उपाध्यक्ष प्रतिभा पाठक, संजय कुठारी तथा संरक्षक श्री ए के श्रीवास्तव सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
