राज्य स्तरीय जनजाति ओपन वालीबॉल प्रतियोगिता के लिए जनपदस्तरीय चयन ट्रायल 27 सितम्बर को दून परेड ग्राउंड में होगा: रविन्द्र भंडारी

राज्य स्तरीय जनजाति ओपन वालीबॉल प्रतियोगिता के लिए जनपदस्तरीय चयन ट्रायल 27 सितम्बर को दून परेड ग्राउंड में होगा: रविन्द्र भंडारी
Spread the love

देहरादून। जिला क्रीड़ा अधिकारी रविन्द्र भंडारी ने बताया कि जिला खेल कार्यालय, देहरादून द्वारा “सेवा पखवाड़ा” एवं ट्राईबल सब प्लान के तहत अनुसूचित जनजाति ओपन पुरुष वर्ग की राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 29 सितम्बर से 01 अक्टूबर, 2025 तक परेड ग्राउंड, देहरादून में किया जाएगा।

प्रतियोगिता में जनपद देहरादून की टीम हेतु जनपद स्तरीय चयन ट्रायल 27 सितम्बर, 2025 को सायं 03:00 बजे परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले इच्छुक खिलाड़ियों को अपना अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र, स्थाई निवास प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है।

अधिक जानकारी के लिए श्रीमती अंजली चौधरी से मोबाइल नंबर 9027569716 पर संपर्क किया जा सकता है।

देवभूमि खबर

Related articles