जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बागेश्वर (सेवानिवृत्त कर्नल) सुबोध शुक्ला  50,000/- रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बागेश्वर (सेवानिवृत्त कर्नल) सुबोध शुक्ला  50,000/- रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून।भ्रष्टाचार के खिलाफ उत्तराखण्ड सतर्कता अधिष्ठान द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 24/05/2025 को सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बागेश्वर (सेवानिवृत्त कर्नल) सुबोध शुक्ला को 50,000/- रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

मामले की शुरुआत शिकायतकर्ता की ओर से सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नम्बर 1064 पर की गई शिकायत से हुई। शिकायतकर्ता, जो स्वयं सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी हैं और उपनल के माध्यम से सैनिक कल्याण विभाग में कार्यरत हैं, ने बताया कि उनका 11 माह का अनुबंध होता है, और उसकी अवधि बढ़ाने के एवज में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सुबोध शुक्ला द्वारा 50,000/- रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहते थे और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर हल्द्वानी द्वारा की गई गोपनीय जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके पश्चात टीम का गठन कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। आज जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय बागेश्वर में स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 50,000/- रुपये रिश्वत लेते हुए आरोपी सुबोध शुक्ला को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ जारी है। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर अग्रिम जांच की जाएगी।

निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेसन द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

सतर्कता अधिष्ठान ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग कर रिश्वत की मांग करता है, या आय से अधिक अवैध संपत्ति अर्जित करता है, तो उसकी सूचना निडर होकर सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1064 अथवा व्हाट्सएप हेल्पलाइन नम्बर 9456592300 पर दें।

देवभूमि खबर

Related articles