डीएम ने ऋषिकेश एआरटीओ कार्यालय की अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, बड़ी कार्रवाई के संकेत

डीएम ने ऋषिकेश एआरटीओ कार्यालय की अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, बड़ी कार्रवाई के संकेत
Spread the love

देहरादून। ऋषिकेश के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) के कार्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी (डीएम) ने सख्त नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान डीएम ने देखा कि कार्यालय में कर्मचारी खाली बैठे थे, जबकि अपनी बारी का इंतजार कर रहे लोग इधर-उधर भटक रहे थे। कार्यालय के बाहर ऐसे लोग भी खड़े पाए गए जिनका वहां कोई काम नहीं था, जिससे डीएम और अधिक नाराज हुए।

डीएम ने एआरटीओ को निर्देश दिए कि कर्मचारियों की कार्यशैली में सुधार किया जाए और आने वाले लोगों को स्पष्ट रूप से बताया जाए कि उनके काम किस काउंटर पर होंगे, ताकि लाइसेंस बनवाने, नवीनीकरण और वाहन पंजीकरण जैसे कार्यों में कोई असुविधा न हो। डीएम की इस कड़ी फटकार के बाद कार्यालय में बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

देवभूमि खबर

Related articles