HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री ने 116वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने 116वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
Spread the love

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पं. गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में 116वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर हरेला उद्यान का वर्चुअल उद्घाटन किया और प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने किसान मेला को किसानों के लिए ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि यह मेला कृषि के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों के आदान-प्रदान का माध्यम है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक तकनीकों के उपयोग के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में किसानों को कई योजनाओं का लाभ मिल रहा है, जिसमें तीन लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण और कृषि उपकरणों पर 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी शामिल है।

कार्यक्रम में कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने विश्वविद्यालय की प्रगति पर चर्चा की और बताया कि विश्वविद्यालय ने कई वैश्विक समझौते किए हैं और कृषि में नई तकनीकों पर काम कर रहा है।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोड़ा, तिलक राज बेहड़, राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, गुंजन सुखीजा, जिला महामंत्री भाजपा अमित नारंग, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, उप महानिदेशक यूएस गौतम, मंडलायुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी उदय राज सिंह, एसएसपी मणिकांत मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट आशिमा गोयल, एसपी सिटी मनोज कत्याल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण व किसान आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles