दून पुलिस ने जमीनी धोखाधडी कर लोगों के पैसे हड़पने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
देहरादून।थाना रायवाला पुलिस ने जमीनी धोखाधडी कर लोगों के पैसे हड़पने वाले 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया ।
थाना रायवाला पुलिस ने कार्यवाही करते हुए थाना रायवाला पर पंजीकृत मु0अ0स0 209/23 धारा- 420/467/468 /471/504/506/120 बी भा0द0वि0 मे नामजद वाछिंत अभियुक्तगण प्यारेलाल पांडेय तथा धनीराम प्रजापति को मुखबीर की सूचना पर आज नेपाली तिराहा के पास स्थित बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया ।
अभियुक्तो द्वारा वादी लोकेन्द्र पचांल पुत्र स्व0 श्री धर्मपाल पचांल निवासी –चन्द्रेश्वर नगर, ऋषिकेश देहरादून को खेरीखुर्द में स्थित किसी अन्य व्यक्ति की भूमि को अपना बताकर वादी से 11 लाख रुपए हड़प लिए थे।
पुलिस टीम
(1). उ0नि0 कुशाल सिह रावत, थाना रायवाला
(2). कानि0 51 अमित रावत, थाना रायवाला

