स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे जिस्म फरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे जिस्म फरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
Spread the love

देहरादून। चकराता रोड स्थित Nature True Spa & Saloon में मसाज की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को गोपनीय माध्यमों से इस अवैध गतिविधि की जानकारी प्राप्त हुई थी। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए उन्होंने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के क्रम में एएनटीएफ और कोतवाली कैंट की संयुक्त टीम द्वारा 29-30 जून 2025 की रात उक्त स्पा सेंटर पर औचक छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस को स्पा के अलग-अलग कमरों में दो पुरुष व दो महिलाएं आपत्तिजनक अवस्था में मिलीं। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। पुलिस ने स्पा संचालक समेत चार लोगों को मौके से गिरफ्तार किया, वहीं स्पा में काम कर रही आठ पीड़िताओं को सुरक्षित रेस्क्यू कर उनके परिजनों को सौंपा गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली कैंट में मु.अ.सं. 97/25, धारा 3/4/5/6/7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में मुख्य आरोपी स्पा संचालक अनुज सिंह ने स्वीकार किया कि वह पिछले कुछ समय से स्पा सेंटर चला रहा था और Just Dial व फोन के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर “स्पेशल सर्विस” के नाम पर युवतियों से अनैतिक कार्य करवाता था।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है –

  1. अनुज सिंह पुत्र मामराज सिंह, निवासी भांकला, सहारनपुर, हाल निवासी जीएमएस रोड, देहरादून (मालिक)
  2. सागर चौधरी पुत्र मांगे राम, निवासी सहारनपुर (संचालक)
  3. अभय नयन पुत्र नरेश कुमार, निवासी बिजनौर (ग्राहक)
  4. विपिन धनकड़ पुत्र ओमकार सिंह, निवासी बिजनौर (ग्राहक)

पुलिस के अनुसार सभी पीड़िताओं को मेडिकल परीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, पूरे नेटवर्क की विस्तृत जांच की जा रही है और शहर में चल रहे अन्य ऐसे स्पा सेंटरों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। देहरादून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार के अवैध कार्यों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

देवभूमि खबर

Related articles