महिला सुरक्षा सर्वे रिपोर्ट पर दून पुलिस की गहन पड़ताल, कंपनी ने रखे तथ्य,एकेडमिक रिसर्च का हिस्सा थी महिला सुरक्षा रिपोर्ट, कंपनी ने दी सफाई

महिला सुरक्षा सर्वे रिपोर्ट पर दून पुलिस की गहन पड़ताल, कंपनी ने रखे तथ्य,एकेडमिक रिसर्च का हिस्सा थी महिला सुरक्षा रिपोर्ट, कंपनी ने दी सफाई
Spread the love

देहरादून में महिला सुरक्षा को लेकर पी-वैल्यू एनालिटिक्स कंपनी द्वारा कराए गए सर्वे की रिपोर्ट के संबंध में पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश को संपूर्ण विश्लेषण की जिम्मेदारी दी गई थी। इस क्रम में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर महिम सिसोदिया आज अपने समस्त डाटा और दस्तावेजों के साथ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के समक्ष उपस्थित हुए।

कंपनी प्रतिनिधि ने पुलिस को सर्वे के दौरान किए गए डाटा कलेक्शन और एनालिसिस से जुड़े सभी दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए स्पष्ट किया कि यह रिपोर्ट केवल एकेडमिक रिसर्च के उद्देश्य से तैयार की गई थी, न कि महिला सुरक्षा से संबंधित किसी पॉलिसी एनालिसिस के लिए। उन्होंने कहा कि सर्वे का मकसद किसी शहर को असुरक्षित घोषित करना नहीं था, बल्कि विभिन्न शहरों में रह रही महिलाओं के परसेप्शन को समझते हुए एक शैक्षणिक रिपोर्ट तैयार करना था।

प्रस्तुत रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आया कि महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों में देहरादून का औसत 6% है, जो राष्ट्रीय औसत 7% से कम है। वहीं, इन मामलों में देहरादून पुलिस की कार्यवाही का औसत 41% पाया गया, जो राष्ट्रीय औसत 11% से लगभग चार गुना अधिक है।

इस अवसर पर पुलिस की ओर से कंपनी को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि भविष्य में इस प्रकार के किसी भी सर्वेक्षण में सैंपल साइज बढ़ाया जाए और सभी स्टेक होल्डर्स को शामिल किया जाए। साथ ही, ऐसे सर्वे को केवल टेलीफोनिक बातचीत तक सीमित न रखते हुए फेस-टू-फेस इंटरव्यू के आधार पर किया जाए, ताकि लोगों को सही और व्यापक तथ्यों की जानकारी प्राप्त हो सके।

देवभूमि खबर

Related articles