त्यौहारी सीजन में अलर्ट मोड पर दून पुलिस, 805 वाहन चालकों पर कार्रवाई

त्यौहारी सीजन में अलर्ट मोड पर दून पुलिस, 805 वाहन चालकों पर कार्रवाई
Spread the love

देहरादून। त्यौहारी सीजन के दौरान आपराधिक एवं अवांछनीय गतिविधियों की संभावनाओं को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर नगर से लेकर देहात तक पुलिस अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में पुलिस द्वारा शहरभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेते हुए बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने और वाहनों में दोषपूर्ण नंबर प्लेट लगाने वालों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर कार्रवाई की।

चेकिंग अभियान के दौरान कुल 805 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई, जिनमें से 534 चालकों के मौके पर नगद चालान किए गए और ₹2,93,000 का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त 103 वाहनों को सीज किया गया तथा 168 वाहन चालकों के चालान न्यायालय को प्रेषित किए गए।

एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि त्यौहारी सीजन में विशेष सतर्कता बरती जाए, संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और अपराधियों की किसी भी गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

देवभूमि खबर

Related articles