HTML tutorial
HTML tutorial

दून पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 20.06 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत लगभग छह लाख रुपये)के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

दून पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 20.06 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत लगभग छह लाख रुपये)के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 20.06 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग छह लाख रुपये बताई जा रही है।

मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” विजन और ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विकासनगर और डोईवाला पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।

कोतवाली विकासनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान उदियाबाग चाय बागान रोड से ऑल्टो कार सवार दिलशाद उर्फ शानू को 7.69 ग्राम तथा त्यागी फार्म हाउस के पास से जावेद को 5.96 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में जेल जा चुके हैं। कार्रवाई के दौरान एक ऑल्टो कार भी बरामद की गई।

कोतवाली डोईवाला पुलिस ने तेलीवाला रोड पर चेकिंग के दौरान फरीद निवासी नियामवाला को 6.41 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार फरीद पूर्व में चोरी के मामले में भी जेल जा चुका है।
पुलिस का कहना है कि जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

देवभूमि खबर

Related articles