HTML tutorial
HTML tutorial

दून पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान, तीन आरोपी गिरफ्तार; पांच लाख रुपये की स्मैक और चरस बरामद

दून पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान, तीन आरोपी गिरफ्तार; पांच लाख रुपये की स्मैक और चरस बरामद
Spread the love

हरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने विकासनगर और ऋषिकेश थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 17.03 ग्राम अवैध स्मैक और 131.48 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस के अनुसार, बरामद मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये है। तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी भी जब्त की गई है।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत विकासनगर और ऋषिकेश पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

16 अक्टूबर 2026 को कोतवाली विकासनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान डाकपत्थर क्षेत्र में बैराज पुल के पास तिकोना पार्क जाने वाली सड़क से आरिफ (28 वर्ष), पुत्र इमरान, निवासी विशाल कॉलोनी, डाकपत्थर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 8.1 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा संख्या 317/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21 में अभियोग दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और अपनी नशे की जरूरत पूरी करने के लिए स्मैक खरीदकर ऊंचे दामों पर बेचता था। उसने स्थानीय व्यक्ति से स्मैक खरीदने की बात स्वीकार की। आरोपी कुछ स्मैक स्वयं इस्तेमाल कर चुका था और शेष को स्थानीय लोगों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

16 अक्टूबर 2026 को कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने चेकिंग के दौरान आईडीपीएल स्थित गोल चक्कर के पास स्कूटी सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान हिमांशु जाटव, पुत्र मनोज जाटव, निवासी गली नंबर आठ, जाटव बस्ती, ऋषिकेश और सतीश, पुत्र कलीराम, निवासी गली नंबर पांच, शांतिनगर, ऋषिकेश के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से छह ग्राम अवैध स्मैक और 131.48 ग्राम चरस बरामद की। मादक पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या यूके 14 पी-0103 को भी जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा संख्या 540/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20/21/60 में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

दून पुलिस के अनुसार, नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त में शामिल अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

देवभूमि खबर

Related articles