डॉ. धन सिंह रावत ‘भारत युवा पुरस्कार’ से सम्मानित -जनसेवा, शिक्षा और स्वास्थ्य में नवाचारों के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान

डॉ. धन सिंह रावत  ‘भारत युवा पुरस्कार’ से सम्मानित -जनसेवा, शिक्षा और स्वास्थ्य में नवाचारों के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान
Spread the love

नई दिल्ली/देहरादून।उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को जनसेवा, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नवाचारी प्रयोगों के लिए प्रतिष्ठित भारत युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें तेलंगाना के राज्यपाल श्री विष्णुदेव वर्मा ने नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया। यह पुरस्कार भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन द्वारा स्थापित किया गया है।

कार्यक्रम में देशभर से चयनित 21 प्रतिभाशाली व्यक्तियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा, सांस्कृतिक चेतना और सृजनात्मक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए इस सम्मान से नवाजा गया। डॉ. रावत को यह पुरस्कार उत्तराखंड में स्वास्थ्य, शिक्षा और सहकारिता क्षेत्रों में किए गए प्रभावशाली प्रयासों के लिए मिला।

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि यह उनके जीवन का “अत्यंत भावुक और प्रेरणास्पद क्षण” है। उन्होंने इसे सकारात्मक सोच, समाज सेवा और निरंतर प्रयासों के प्रति एक नई ऊर्जा का स्रोत बताया। डॉ. रावत ने कहा कि यह सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह उत्तराखंड के युवाओं और समाज के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है।

उन्होंने भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह संस्था देशभर के युवाओं को पहचान और प्रोत्साहन देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। डॉ. रावत ने कहा कि इस तरह के सम्मान समाज के युवाओं को सृजनशील, कर्तव्यनिष्ठ और सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति जागरूक बनाते हैं।

डॉ. रावत ने इस अवसर पर उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, उच्च स्तरीय शिक्षा प्रणाली और सहकारिता के माध्यम से किसानों, महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की।

देवभूमि खबर

Related articles