देहरादून । जीआरडी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (GRD IMT) के असिस्टेंट प्रोफेसर ललित मोहन जोशी को शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए गाजियाबाद में आयोजित एक समारोह में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
8 मार्च को गाजियाबाद में आयोजित इस सम्मान समारोह में सितारगंज निवासी और वर्तमान में जीआरडी आईएमटी देहरादून में कार्यरत ललित मोहन जोशी को उनके शैक्षणिक और शोध कार्यों के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह के दौरान ललित मोहन जोशी ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में शोध पत्र और पेटेंट प्रकाशन के महत्व पर अपने विचार साझा किए। साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने महिला सशक्तिकरण के विषय पर भी अपने विचार व्यक्त किए।
यह वर्ष 2026 में उन्हें प्राप्त होने वाला पहला सम्मान है। इससे पूर्व भी उन्हें विभिन्न संस्थाओं द्वारा कुल 9 पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि उन्हें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल तथा उत्तराखंड राज्य के विज्ञान धाम (यूकोस्ट) द्वारा भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

