बाल भवन देहरादून में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए महिलाओं को किया सम्मानित

बाल भवन देहरादून में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए महिलाओं को किया सम्मानित
Spread the love

देहरादून । बाल भवन में  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश बाबला, उपाध्यक्ष श्रीमती मधुबेरी, महासचिव श्रीमती पुष्पा मानस, पूर्व महासचिव बाल कृष्ण डोभाल, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती आशा रानी पैन्यूली, मोहन सिंह खत्री, आनन्दमणि सेमवाल, श्रीमती कविता दत्ता सहित अन्य गणमान्य महिलाओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत नवोदय विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं समूहगान से की गई। इस अवसर पर महासचिव श्रीमती पुष्पा मानस ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में प्रगति कर रही हैं और समाज में उन्हें समान सम्मान मिल रहा है। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश बाबला, उपाध्यक्ष श्रीमती मधुबेरी, पूर्व महासचिव बाल कृष्ण डोभाल, श्रीमती आशा रानी पैंयूली, आंचल शर्मा, श्रीमती अनीता श्रीवास्तव, अवदेश शर्मा और सुशील उपाध्याय ने भी उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट और अतुलनीय सेवाओं के लिए मेयर पैट्रेशिया मैरी हिल्टन, गुरु डॉ. माया बी. सक्सेना, भारती मिश्रा और अंजू पांडे को उनकी सामाजिक सेवाओं के लिए अंगवस्त्र, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर योग संस्था द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। परिषद सदस्य श्रीमती कविता दत्ता द्वारा योग संस्था की सदस्य श्रीमती सुभाषा आर्य, श्रीमती सुषमा गांधी, श्रीमती अंजना शर्मा और श्रीमती शशि बडोनी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं ने अपने अनुभव भी साझा किए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. फारुख, हिमालयन वेलनेस कंपनी देहरादून द्वारा बच्चों को चॉकलेट वितरित किए गए। वहीं कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने के लिए श्रीमती मधुबेरी और वीके डोभाल द्वारा कंचन न्यासा रावत और मीनाक्षी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

देवभूमि खबर

Related articles