आपदा प्रबंधन व रेस्क्यू में मददगार होगा ड्रोन प्रशिक्षण : एसपी रुद्रप्रयाग

आपदा प्रबंधन व रेस्क्यू में मददगार होगा ड्रोन प्रशिक्षण : एसपी रुद्रप्रयाग
Spread the love

रुद्रप्रयाग।एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे के निर्देशन में गुलाबराय मैदान, रुद्रप्रयाग में तीन दिवसीय ड्रोन प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस और आपदा प्रबंधन बलों को ड्रोन तकनीक में दक्ष बनाना है, ताकि आपदा या बड़े बचाव अभियानों में तेजी, सुरक्षा और प्रभावी ढंग से कार्य किया जा सके।

प्रशिक्षण के पहले दिन प्रतिभागियों को आधुनिक ड्रोन संचालन की बुनियादी जानकारी दी गई। इसमें ड्रोन के प्रकार, उपकरण, रख-रखाव, उड़ान नियम, सुरक्षित उड़ान तकनीक और रियल-टाइम डेटा उपयोग जैसे पहलुओं को शामिल किया गया। साथ ही उन्हें व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया, जिससे प्रतिभागियों को ड्रोन उड़ाने का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ।

एसपी रुद्रप्रयाग ने बताया कि आगामी चरण में विशेषज्ञ प्रशिक्षक एडवांस और मल्टीटास्किंग प्रशिक्षण देंगे। इसमें आपदा प्रबंधन, बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन, निगरानी, राहत कार्य और दुर्गम क्षेत्रों में ड्रोन के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान ड्रोन संचालन के दौरान अपनाए जाने वाले Do’s & Don’ts पर भी विशेष बल दिया जाएगा।

इस प्रशिक्षण में एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पीएसी, संचार शाखा, एलआईयू, जिला पुलिस और फायर विभाग के सभी कार्मिक शामिल हो रहे हैं। उद्देश्य है कि हर पुलिस और बचावकर्मी तकनीकी रूप से दक्ष बने और किसी भी बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन में पूरी टीम प्रभावी ढंग से कार्य कर सके।

देवभूमि खबर

Related articles