अल्मोड़ा में होटल और संस्थानों का फायर सेफ्टी ऑडिट, कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा का दिया प्रशिक्षण

अल्मोड़ा में होटल और संस्थानों का फायर सेफ्टी ऑडिट, कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा का दिया प्रशिक्षण
Spread the love

अल्मोड़ा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेन्द्र सिंह कुंवर के निर्देशन में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी मुकेश चतुर्वेदी ने फायर स्टेशन अल्मोड़ा क्षेत्र के विभिन्न होटल एवं संस्थानों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान आरटीओ कार्यालय (कोसी रोड), शिवा होमस्टे, पिनाक होमस्टे तथा होटल सम्राट इन (पाण्डेखोला) में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन निकास मार्गों और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया।

इस दौरान संस्थानों के प्रबंधकों एवं कर्मचारियों को अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम, अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित उपयोग तथा आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

अग्निशमन विभाग ने सभी संस्थानों से सुरक्षा मानकों का नियमित पालन करने तथा उपकरणों को सदैव कार्यशील स्थिति में रखने की अपील की, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जनहानि और संपत्ति के नुकसान को रोका जा सके।

देवभूमि खबर

Related articles