मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी को धमकी देने पर शिक्षकों संगठनों में रोष, गिरफ्तारी की मांग की
टिहरी।जनपद टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री एस् पी सेमवाल को जान् से मारने ( मर्डर) कीे धमकी दिए जाने को लेकर उत्त्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षक संघ एवं जिलाध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ टिहरी ने कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही करने कीे मांग की
उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महादेव मैठानी ने कहा कि कुछ लोग सत्ता के नशे में नियम क़ानून को भूल जाते हैं तब इस तरह की घटनायें होती है। इस से जनपद टिहरी गढवाल ही नहीं पूरे प्रदेश अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों में भय एवं रोष व्याप्त है ।जनपद के शिक्षा विभाग के मुखिया के साथ जब इस् तरह का दुर्व्यवहार हो रहा है तो एक आम शिक्षक कर्मचारी कीे क्या स्थिति होगी।इससे पूरे प्रदेश् के अधिकारियों,शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सम्मान को ठेस पंहुची हैं एवं उनके मनोबल तथा कार्य क्षमता पर बुरा असर पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि इस दुर्व्यवहार के खिलाफ प्रत्येक शिक्षक मुख्य शिक्षा अधिकारी के साथ है।यदि दोषियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कानूनी कार्यवाही नहीं की गयी तो उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षक संघ आन्दोलन के लिए मजबूर होगा।
जिलाध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ टिहरी एसएस सरियाल ने कहा कि उत्तराखंड में राजनीति का स्तर इतना गिर चुका है कि अपने मन की नहीं हुई तो अधिकारियों को डराने धमकाने जान से मारने की धमकी दी जा रही है। अधिकारियों के प्रति अपनी महत्वाकांक्षाओं के कारण इस तरह की द्वेष भावना रखना/धमकी देना अनुचित है राजकीय शिक्षक संघ एवं आम शिक्षक इस तरह के छुट भैया नेताओं की घोर भर्त्सना करता है और निंदा करता है।
राजकीय शिक्षक संघ जनपद शाखा टिहरी मांग करती है कि ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाए जिससे अधिकारी और कर्मचारी मन से निडरता पूर्वक काम कर सके और राज्य में भय का माहौल समाप्त हो।


