उत्तराखंड आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बर्थवाल का रायवाला में भव्य स्वागत समारोह
चिन्हीकरण न होने व अन्य समस्याओं को लेकर आंदोलनकारियों ने मंत्री से की गुहार
रायवाला। रायवाला हाट मैदान स्थित पूर्व सैनिक संगठन भवन में उत्तराखंड आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष श्री सुभाष बर्थवाल के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंदोलनकारियों की उपस्थिति रही। विशेष रूप से वे आंदोलनकारी भी उपस्थित हुए जिनका अभी तक चिन्हीकरण नहीं हो पाया है।
इस अवसर पर आंदोलनकारियों ने अपनी चिन्हीकरण संबंधी समस्याओं के साथ-साथ क्षेत्र में व्याप्त अन्य मुद्दों पर भी मंत्री का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में भगवती प्रसाद सेमवाल ने कहा कि 2021 से पहले जिन लोगों के फॉर्म जिलाधिकारी कार्यालय में जमा हैं, उनके मामलों पर अब तक कार्रवाई लंबित है। उन्होंने देहरादून सहित अन्य जिलों में लंबित फाइलों को शीघ्र निस्तारित करने की मांग उठाई।
डी.एस. गुसाईं, अध्यक्ष ऋषिकेश इकाई, ने आंदोलनकारियों को समान पेंशन देने और उत्तराखंड आंदोलनकारियों को “उत्तराखंड निर्माण सेनानी” का दर्जा दिलाने की मांग रखी। वहीं प्रेम किशोर जुगलान ने हरिपुर क्षेत्र के आंदोलनकारियों के अब तक चिन्हीकरण न होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख आंदोलनकारियों में — कृपाल सिंह सरोज, डी.एस. गुसाईं, गंभीर सिंह मेवाड़, भगवंत सिंह संधू, खुशाल सिंह राणा, महेंद्र कुट्टी, गोबिंद राम चमोली, सतीश रावत, बी.डी. डोभाल, राव साहब, अनिता कोटियाल, पार्वती रतुड़ी, सत्य प्रकाश जखमोला, प्रेम किशोर जुगलान, सोहन लाल बैलवाल, भागीरथी रतुड़ी, देवी प्रसाद ब्यास, हरदेश जोशी, मोर सिंह चौहान, माया देवी बिष्ट, खालिद, दीपा चमोली, शमा आदि शामिल रहे।
