हार्दिक की रैली को नहीं मिली अनुमति

हार्दिक की रैली को नहीं मिली अनुमति
Spread the love

अहमदाबाद। अश्लील सीडी और कांग्रेस द्वारा नजरअंदाज किए जाने के बाद अब हार्दिक पटेल को एक और झटका लग सकता है। प्रशासन ने गांधी नगर में होने वाली उनकी रैली को अनुमति नहीं दी है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके तीन अन्य सहयोगियों की तरह एक और सहयोगी केतन पटेल भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार केतन भी पाटीदार आंदोलन के समय हार्दिक के काफी करीबी थे और इन पर भी राजद्रोह का मामला दर्ज है। दावा किया जा रहा है कि जेल में रहने के दौरान उनके और हार्दिक के बीच दूरियां बढ़ीं जिसके चलते उन्होंने रास्ता बदल लिया।
बता दें कि हाल ही में हार्दिक के एक अन्य सहयोगी चिराग पटेल ने भाजपा का दामन थाम लिया था। चिराग ने इस दौरान कहा था कि पाटीदार आंदोलन रास्ते से भटक गया है।
दूसरी तरफ हार्दिक पटेल की रैली को अनुमति नहीं मिल पाई है। हार्दिक आज गांधीनगर में एक रैली करने वाले थे जिसमें वो अपनी अश्लील सीडीज को लेकर भी सफाई देने की तैयारी में थे। रैली रद्द किए जाने से नाराज हार्दिक ने कहा है कि भाजपा के दबाव में प्रशासन ने रैली की अनुमति नहीं दी है।

देवभूमि खबर

Related articles