हरिद्वार पंतदीप पार्किंग घोटाला: अधीक्षण अभियंता आर.के. तिवारी निलंबित
देहरादून। हरिद्वार स्थित पंतदीप पार्किंग की नीलामी में हुए भ्रष्टाचार के मामले में शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए **सिंचाई विभाग के तत्कालीन अधीक्षण अभियंता आर.के. तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
निलंबन की यह कार्रवाई CBI द्वारा की गई जांच और शासन को सौंपी गई अन्वेषण रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिसमें आर.के. तिवारी को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है।
शासन ने निलंबन के साथ ही उन्हें मुख्य अभियंता स्तर-2 कार्यालय, अल्मोड़ा से संलग्न कर दिया है।

